Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झामुमो, कांग्रेस और राजद ने राज्य के विकास में लगाया ग्रहण : जेपी नड्डा

झामुमो, कांग्रेस और राजद ने राज्य के विकास में लगाया ग्रहण : जेपी नड्डा

भाजपा की सरकार में सभी को नौकरी मिलेगी और नौकरी के लिए किसी की जान नहीं जायेगी

• खूंटी की पावन धरती हमेशा से आन्दोलनकारियों की भूमि रहीे है: नीलकंठ

Khunti News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड को कांग्रेस, झामुमो और राजद से मुक्ति दिलानी होगी। ये तीनों राज्य के विकास को ग्रहण लगा रहे हैं। इंडी अलायंस और कांग्रेस पार्टी महाभ्रष्ट पार्टी है और अलगावादी और राष्ट्र विरोधी तत्त्वों को पनाह देनेवाली पार्टी है। नड्डा सोमवार को खूंटी के कचहरी मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ करने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो ने कांग्रेस से भी सबक नहीं सीखा और वह भी परिवारवाद और भ्रष्टाचार में आकंठ समा गया। जेनी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने परिवारवाद और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि वे भगवान बिरसा मुंडा की बात करते हैं, पर उन्हें उनका त्याग, बलिदान और तपस्या याद नहीं है।

कांग्रेस और झामुमो तुष्टीकरण और परिवारवाद से ग्रसित

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो तुष्टीकरण और परिवारवाद से ग्रसित हैं। दोनों ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और भ्रष्टाचार में डूब गये। इन्होंने भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का झारखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने हमेशा आदिवासी इलाकों को चुना और वहां से विकास कार्य की शुरुआत की। नड्डा ने कहा कि केद्र सरकार ने झारखंड को पांच मेडिकल कॉलेज और छह वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। साथ ही, देवघर में एम्स की स्थापना हुई। रांची को स्मार्ट सिटी  घोषित किया गया। उसके बाद लगभग 1000 करोड़ की योजना दी गयी।

सरकार को बदलने के लिए हमें परिवर्तन यात्रा को सफल बनाना है

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में 74 एयरपेार्ट थे और इस समय इनकी संख्या बढ़ कर 148 हे गयी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर तरह के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस झामुमो ने जो काठ की हांडी चढ़ायी थी, वह फूट गयी। नड्डा ने कहा कि झामुमो ने हर परिवार को एक लाख रु देने की बात कही थी, पांच लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता पांच हजार देने की बात कही थी, मगर यहां के लोेगों को मिला क्या? उन्होंने कहा कि यहां पर नौकरियों में घोटाला के साथ लोगों की मौत हो रही है। यह कुशासन का नतीजा है। ऐसी सरकार को बदलने के लिए हमें परिवर्तन यात्रा को सफल बनाना है।

नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गये बेटे की लाश घर आती है : हिमंता विश्वा शर्मा

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा और विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी ने कहा कि उत्पाद सिपाही का इंटरव्यू हो रहा है। कल भी एक अभ्यर्थी की मृत्यु हो गयी। अब तक राज्य में 18 युवकों की मौत हो चुकी है। झारखंड ही एकमात्र प्रदेश है, जहां इंटरव्यू देने गये बेटे की लाश घर आती है। कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। यदि ये बच्चे हेमन्त सोरेन के होते, तो उन्हें कैसा लगता। उन्होंने कहा कि चुनाव आनेवाला है और यह सरकार जानेवाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी को नौकरी मिलेगी और नौकरी के लिए किसी की जान नहीं जायेगी।

हेमन्त सरकार के कार्यकाल में पूरे राज्य में विकास ठप है : नीलकंठ सिंह मुंडा

इसके पूर्व स्वागत भाषण करते हुए खूंटी के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि खूंटी की पावन धरती हमेशा से आन्दोलनकारियों की भूमि रहीे है ; चाहे आन्दोलन आजादी का हो या कुरीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार के कार्यकाल में पूरे राज्य में विकास ठप है। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपने पांच बार विधायक रहने के दौरान किये गये विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खूंटी में 303 सड़कों और एक लाख सात हजार प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा कराया गया।

Share this:

Latest Updates