Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेएमएम का मतलब जुर्म, मर्डर और मनी माफिया : शिवराज

जेएमएम का मतलब जुर्म, मर्डर और मनी माफिया : शिवराज

Jamshedpur News: केन्द्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर गोपाल मैदान में रविवार को भाजपा की परिवर्तन महारैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि जेएमएम में जे का मतलब जुर्म माफिया, म से मर्डर माफिया एवं म से मनी माफिया।

शिवराज ने कहा कि यहां के सत्ताधारी नेताओं के यहां से करोड़ों रुपये निकल रहे हैं। जनता का पैसा बेशर्मी से लूट कर खानेवालों की सरकार को उखाड़ फेंकना है। ऐसा कब हुआ है कि 03 महीने के अन्दर 40 लाख मकान स्वीकृत कर दिये गये और 03 करोड़ मकान के लिए राशि स्वीकृत कर दी गयी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि अब कोई गरीब कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा। मोदी गरीबों को सिर्फ घर नहीं दे रहे, बल्कि आत्मसम्मान से जिन्दगी जीने का अवसर भी दे रहे हैं। मोदी प्रधानमंत्री से पहले आपके परिवार के सदस्य हैं। इसीलिए उन्हें सदैव जनता और गरीबों के कल्याण की चिन्ता रहती है।

Share this:

Latest Updates