Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झामुमो का मतलब ही है जस्ट मनी मशीन : अनुराग ठाकुर

झामुमो का मतलब ही है जस्ट मनी मशीन : अनुराग ठाकुर

Ranchi News: पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को हेमन्त सरकार को भ्रष्टाचारी और लुटेरी सरकार बताते हुए जम कर घेरा। उन्होंने झामुमो का मतलब बताते हुए कहा झामुमो यानी जस्ट मनी मशीन। साथ ही  कहा कि प्रदेश की जनता लुटेरी और भ्रष्टाचारी सरकार से त्रस्त है। झारखंड को भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही इसको संवारेगी। उन्होने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि पिछले 05 साल में राजद-कांग्रेस-झामुमो सरकार ने झारखंड के लोगों को ‘लव-जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ही दिया है। ठाकुर ने कहा कि, जनकल्याण के बजाय ‘जिहाद-कल्याण’ यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं।
उन्होंने कहा कि आदिवासी बहनों को बहला-फुसला कर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। यहां पर जल, जंगल और जमीन का घोर भ्रष्टाचार हुआ है। इस लूट वाली सरकार को अब जनता खुली छूट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि अब वे भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं।

पेपर लीक तो बंद नहीं करवा पाये, लेकिन इंटरनेट बंद करवा दिये


उन्होंने सवाल पूछे, हेमन्त सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं? रिकॉर्ड पेपर लीक का काम हुआ। पेपर लीक तो बंद नहीं करवा पाये, लेकिन इंटरनेट बंद करवा दिये। सरकार ने माना है कि 05 साल में मात्र 11,400 लोगों को ही नौकरी मिल पायी और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गयी थी, लेकिन 05 प्रतिशत भी नहीं मिल पाया है।

कांग्रेस ने कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता को धोखा दिया है


ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता को धोखा दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वादों को फेल बताया। कहा कि कांग्रेस ने राज्य में 10 गारंटी दी थी, लेकिन कोई भी पूरी नहीं हो पायी। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकारें देशभर में विफल हो चुकी हैं और इनकी नीतियों ने राज्यों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।
कर्नाटका में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता नारायण स्वामी ने प्रेस वार्ता के दौरान कर्नाटका सरकार और कांग्रेस की गारंटी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस अपनी गारंटी पूरी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वहां कि जनता से झूठ बोलने का काम किया। उन्होंने कहा खासकर शक्ति योजना और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवाएं देने का वादा किया था, 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा। कांग्रेस की तमाम गारंटियां फेल हो चुकी हैं। स्वामी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी गारंटियों का वादा करके सत्ता में आयी है, जिनको वे इन्हें पूरा नहीं कर सकते हैं।
भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मीडिया सेंटर, रांची में प्रेस वार्ता की। इस दौरान कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता नारायण स्वामी, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates