– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jobs : बिहार में नौकरियों की बहार, 10 हजार पदों को जल्द भरेगी नीतीश सरकार

8a354cda 9eeb 4615 a339 72b64106db50

Share this:

Bihar Update News, Patna, Job Recruitment 2023, More Than 10000 Vacancies : नीतीश सरकार खाली सरकारी पदों को भरने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि यहां सबसे तेज गति से खाली पदों को भरा जा रहा है। बता दें कि इस वर्ष 2023 में नीतीश सरकार जल्द ही 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए मंजूरी भी मिल गई है। इसका मतलब बिहार के स्थानीय लोगों के लिए ये बढ़िया मौका है। BPSC एवं कर्मचारी चयन आयोग से अधिकांश नियुक्तियां होंगी। BPSC से 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा होगी। वहीं, चिकित्स्कों की नियुक्ति तकनीकी सेवा चयन आयोग एवं अन्य कई पदों पर राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इन पदों पर होगी नियुक्ति 

इसके अलावा जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के लिए 51 पद, कृषि अभियंता के 18 पद, पौधा संरक्षण के 18 पद, सहकारिता विभाग में सहायक निदेशक, सहयोग समितियां के सात पद और बिहार लोक सेवा आयोग से 69वीं प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े 329 पदों पर नियुक्ति होनी है। वहीं करीब दो हजार से अधिक पदों पर मंजूरी की प्रक्रिया जारी है।

यह भी जानना जरूरी 

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, पंचायती राज विभाग में सबसे अधिक भर्ती होगी। पंचायत सचिव के लिए 3532 पदों पर बहाली होनी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व कर्मचारी के लिए 3500 पद, स्वास्थ्य विभाग में सहायक प्राध्यापक (विशेषज्ञ चिकित्सक) के लिए 1318 पद एवं विशेषज्ञ चिकित्सक के लिए अन्य 06 पद, श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के लिए 63 पदों पर भर्ती होनी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates