Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jorhat : सेना छावनी से वेल्डिंग कर्मचारी संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस के तौर पर गिरफ्तार

Jorhat : सेना छावनी से वेल्डिंग कर्मचारी संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस के तौर पर गिरफ्तार

▪︎ धुबड़ी निवासी पर भारतीय सेना की जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स को पहुचाने का आरोप

Jorhat News: राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण सफलता हासिल की। भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार को जोरहाट के लिचुबारी स्थित भारतीय सेना की 41वीं सब एरिया छावनी से एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान समसुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग कर्मचारी है और कई वर्षों से सेना की 41वीं सब एरिया छावनी में काम कर रहा था।
धुबड़ी जिला के बिलासीपारा निवासी इस्लाम पर भारतीय सेना की जासूसी करने और पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स को गोपनीय जानकारी देने का आरोप है। जांच एजेंसियां इस्लाम को धुबड़ी और गुवाहाटी में कई आपराधिक गतिविधियों से भी जोड़ा है।
हालांकि, भारतीय सेना ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस्लाम कुछ समय से दुश्मन देश के सम्पर्क में था।

Share this:

Latest Updates