Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिमडेगा को हराकर धनबाद फाइनल में

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिमडेगा को हराकर धनबाद फाइनल में

Dhanbad news: सिमडेगा को आठ विकेट से हराकर धनबाद जेएससीए अडर – 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है। अब एक मई को लातेहार में होने वाले फाइनल में धनबाद का मुकाबला देवघर से होगा। गुमला के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में रांची को 16 रनों से हराकर देवघर की टीम खिताबी दौड़ में पहुंची है।

सोमवार को लातेहार के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में टास सिमडेगा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि उसकी टीम धनबाद की गेंदबाजी के सामने फिसड्डी साबित हुई और निर्धारित 43 ओवर के मैच में 27.2 ओवर में 70 रनों पर ढेर हो गई। एक समय उसके सात बल्लेबाज 27 रनों पर ही पवेलियन लौट गए थे, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज दर्श जुरेल ने 26 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 70 तक पहुंचा दिया। धनबाद के युवराज कुमार ने 18 पर तीन, आनंद राज ने 17 पर तीन, विष्णु कुमार ने 11 पर दो और दिव्यांशु कुमार ने 10 पर एक विकेट लिए। बाद में धनबाद ने 20.4 ओवर में दो विकेट पर 71 रन बना मैच आसानी से जीत लिया। प्रियांशु रंजन 26 और स्वरित सिंह 23 रन बनाकर नाबाद रहे। सौविक भट्टाचार्य 11 रन बनाकर आउट हुए थे। सिमडेगा के दर्श जुरेल ने एक विकेट लिए। प्लेयर आफ द मैच धनबाद के युवराज कुमार को मिला। उन्हें यह पुरस्कार मैच रेफरी कुलदीप शर्मा ने दिया।

Share this:

Latest Updates