Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जरा सोचिए, आपने रेस्टोरेंट में फिश आर्डर किया हो और मछली खाने की चम्मच जकड़ ले

जरा सोचिए, आपने रेस्टोरेंट में फिश आर्डर किया हो और मछली खाने की चम्मच जकड़ ले

Social media viral news : सोशल मीडिया पर वक्त-वक्त पर कुछ ऐसी खबरें वायरल हो जाती हैं जो लोगों को चौंका जाती हैं। जहां आपकी नजर जा ही नहीं सकती, जिसके बारे में आपने कभी सोचा ही नहीं, कुछ इस तरह की घटनाएं आपके सामने आ जाती हैं, जिससे आप अवाक रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक रेस्टोरेंट का है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह कौन सा रेस्टोरेंट है, लेकिन वहां का एक वाकया लोगों को अपनी ओर खासा आकर्षित कर रहा है। इसमें दिखाया गया है कि जैसे ही एक व्यक्ति खाने की प्लेट से मछली निकालना चाहता है, वह मछली चम्मच को अपने मुंह में जकड़ लेती है। है न हैरतअंगेज कर देने वाली घटना।

11 सेकंड का वीडियो और कहानियां 110

बहरहाल, यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जब वीडियो इतना वायरल हो रहा है तो इस पर कमेंट भी आना लाजमी है। इस वीडियो को देखकर एक व्यक्ति कहता है-लाइव डिश प्रदर्शनी। दूसरे का कामेंट है कमाल का रेस्टोरेंट। तीसरा कहता है कुछ ज्यादा ही फ्रेश मछली है भाई। एक अन्य व्यक्ति कहता है, इसे थोड़ा और पकाना चाहिए सर। यह वीडियो महज 11 सेकंड का है, लेकिन इसे लेकर 110 कहानियां गढ़ी जा रही है। जितनी मुंह, उतनी बातें।

Share this:

Latest Updates