Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कालका नंदगिरि ने हिन्दू महासभा संत प्रकोष्ठ में झारखंड प्रदेश मंत्री पद का दायित्व संभाला

कालका नंदगिरि ने हिन्दू महासभा संत प्रकोष्ठ में झारखंड प्रदेश मंत्री पद का दायित्व संभाला

Jharkhand news : अखिल भारत हिन्दू महासभा संत प्रकोष्ठ हिन्दू संत सभा का झारखंड प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरी जी महाराज की अनुशंसा पर झारखंड के ईस्ट सिंहभूम जनपद की कालका नंदगिरी को हिन्दू सन्त सभा के प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया है। कालका नंदगिरी ने हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल के माध्यम से हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। 

ये भी पढ़े:उपमुखिया ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

कालका नंदगिरी ने आभार जताया 

जारी बयान के अनुसार कालका नंदगिरी ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, महामंत्री ललित अग्रवाल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे और महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरी जी महाराज का आभार प्रकट करते हुए प्रदेश में हिन्दू संत सभा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने और हिन्दू महासभा की विचारधारा और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 

अभियान राष्ट्र को नई दिशा दिखा रहा

कालका नंदगिरी ने कहा कि भारत को जेहाद, आतंकवाद, अतिवाद और हिन्दू विरोधी शक्तियों से मुक्ति हेतु चलाया जा रहा अभियान राष्ट्र को नई दिशा दिखा रहा है। उन्होंने समस्त देशवासियों से हिन्दू महासभा के धर्मयुद्ध को प्रचंड एवं सफल बनाने का आह्वान किया।

Share this:

Latest Updates