Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने पद और गोपनीयता की ली शपथ

गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने पद और गोपनीयता की ली शपथ

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गयी हैं। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की मौजूदगी में स्पीकर कक्ष में कल्पना सोरेन को शपथ दिलायी।
कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जीत कर पहली बार विधायक बनी हैं। लोकसभा चुनाव के साथ हुए गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को मात दी थी।
उल्लेखनीय है कि झामुमो विधायक सरफराज गांडेय से विधायक थे। हेमन्त सोरेन से जब ईडी पूछताछ कर रही थी, तभी ऐसी आशंका थी कि हेमन्त की गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसी स्थिति में राज्य और पार्टी के अंदर उथल-पुथल न हो और कल्पना मुख्यमंत्री पद की बागडोर सम्भाल सकें, इसलिए गांडेय विधानसभा सीट को खाली कराया गया, क्योंकि गांडेय झामुमो के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है।

Share this:

Latest Updates