Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आस्था : केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, CM धामी समेत हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

आस्था : केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, CM धामी समेत हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए।

रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तय

उत्तराखंड सरकार ने चारधामों में प्रतिदिन आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पहले ही निर्धारित की जा चुकी है। बद्रीनाथ धाम में 15,000, केदारनाथ में 12,000, गंगोत्री में 7,000 और यमुनोत्री धाम में 4,000 यात्री प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था 45 दिनों के लिए की गई है।

कोविड नेगेटिव जांच की अनिवार्यता नहीं

चारधामों में भीड़ को काबू करने के लिए प्रदेश सरकार ने मंदिर परिसर की क्षमता और ठहरने की व्यवस्था के आधार पर दर्शन के लिए यात्रियों की अधिकतम संख्या तय की थी। सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल ने चारधामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय करने के आदेश जारी किए थे। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं है। केवल ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

Share this:

Latest Updates