Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुबई में कपिल शर्मा को ‘चीट’ करना पड़ गया भारी, पत्नी के सामने खाने पड़े चाटे 

दुबई में कपिल शर्मा को ‘चीट’ करना पड़ गया भारी, पत्नी के सामने खाने पड़े चाटे 

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा कब क्या कर गुजरेंगे, इस बारे में कुछ भी कहना कठिन है। हालांकि कभी-कभी कपिल पर उनका मजाकिया अंदाज उन पर  ही भारी पड़ता दिख जाता है। जैसे अभी कपिल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इसमें उनका मजाक उनकी ही नैया डूबाता दिख रहा है।

बड़ा और यादगार वाकया

छोटे परदे पर अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल में ही कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा दुबई में लग्जरी कार में एक ग्लैमरस लड़की (रोशनी चोपड़ा) को लिफ्ट देते दिख रहे हैं। कपिल ने लड़की को इंप्रेस करने के लिये लिफ्ट तो ऑफर कर दी, लेकिन पर यहां एक बड़ा और यादगार वाकया हो गया।

लड़की के सामने पत्नी ने खोली पोल

कपिल जिस कार में बैठ कर लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे। असल में वह कार उनकी थी ही नहीं। इस बात की पोल तब खुली जब दुबई की सड़क पर कपिल की पत्नी ने रेड कार में उन्हें किसी और के साथ बैठे देखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल की कार के पास आती हैं और  लड़की के सामने उनकी पोल खोल देती हैं।

और कपिल शर्मा खा गये लड़की से चाटा

काफी घंटों से कपिल जिस लड़की को घुमाने की कोशिश कर रहे थे। उसके सामने अपनी पोल खुलता देख कपिल घबरा जाते हैं। यही नहीं, लड़की को कपिल पर इतना गुस्सा आता है कि वो उन्हें चांटा तक मार देती है। कपिल को चांटा पड़ता देख सबसे ज्यादा खुशी भूरी को होती है और कपिल का मुंह बन जाता है। कपिल का मजेदार अंदाज देख कर हर कोई हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहा है. आप भी देखिये और खूब हंसिये।

Share this:

Latest Updates