Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अधीर रंजन चौधरी ने की कपिल सिब्बल से अपराधियों की वकालत न करने की अपील

अधीर रंजन चौधरी ने की कपिल सिब्बल से अपराधियों की वकालत न करने की अपील

Kolkata news : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप और हत्या के बाद बंगाल सहित देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां तक की टीएमसी के नेताओं की भी ममता बनर्जी के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार का पक्ष रख रहे मशहूर वकील कपिल सिब्बल से खुद को इस केस से अलग करने की गुजारिश की है। 

आम लोगों की भावनाओं की करें कद्र 

अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कपिल सिब्बल एक मशहूर वकील हैं। वह भारत की कानूनी दुनिया के भी बड़े सितारे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वह इस मामले को वापस ले लें या इससे दूर रहें। उन्होंने कहा कि मैं यह बात बंगाल के आम लोगों की भावनाओं और गुस्से को ध्यान में रखते हुए कह रहा हूं। चौधरी ने आगे कहा कि आपको (सिब्बल) आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद आम लोगों के बीच भावना और गुस्से के ज्वालामुखी के बारे में सोचना चाहिए।

Share this:

Latest Updates