Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Karnataka Assembly Election : अब कांग्रेस ने शुरू किया Pay CM, Cry PM अभियान, प्रियंका गांधी ने…

Karnataka Assembly Election : अब कांग्रेस ने शुरू किया Pay CM, Cry PM अभियान, प्रियंका गांधी ने…

Karnataka Assembly elpection, National News Update, Karnataka Assembly election, Bengaluru : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत किसकी होगी, जनता किसे हराएगी, यह 13 मई को पता चलेगा। भले दावे प्रति दावे की स्थिति कुछ भी हो। 10 मई को वोटिंग होनी है। इस बीच सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में PM की लगातार छह रैलियों के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नए कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे उन्होंने PayCM CryPM नाम दिया। यह कैंपेन प्रियंका गांधी के कर्नाटक रैली में एक बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि PM हर वक्त अपना दुखड़ा रोते रहते हैं।

क्यूआर कोड पर मोदी का चेहरा

सोशल मीडिया पर शुरू किए गए ‘CryPM’ अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की तस्वीर लगाई है। उन्होंने प्रियंका गांधी का मोदी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इससे पहले सितंबर 2022 में कांग्रेस ने कर्नाटक CM के खिलाफ PayCM कैंपेन चलाया था। कांग्रेस के CryPM कैंपेन पर बासवराज बोम्मई ने पलटवार किया है। बोम्मई ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, PM कभी नहीं रोए। यह कांग्रेस है जो पिछले 9 साल से रो रही है और लोगों को भी कांग्रेसियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है।

प्रियंका ने क्या कहा था 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कर्नाटक के जमखंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM पर टिप्पणी की थी। प्रियंका ने कहा था कि मैंने पहला ऐसा PM देखा है, जो जनता के सामने आकर रोता है कि मुझे गाली दे रहे हैं। PM जनता का दुख सुनने के बजाय अपना दुखड़ा उनको सुनाते हैं।

Share this:

Latest Updates