Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… BJP के इस मंत्री ने टीपू सुल्तान को कह दिया ‘मुस्लिम गुंडा’, इसके बाद उन्हें मिलने लगे इस तरह के धमकी भरे पत्र…

… BJP के इस मंत्री ने टीपू सुल्तान को कह दिया ‘मुस्लिम गुंडा’, इसके बाद उन्हें मिलने लगे इस तरह के धमकी भरे पत्र…

Karnataka News  : कर्नाटक के भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने टीपू सुल्तान को ‘मुस्लिम गुंडा’ करार दिया था। उन्हें अब धमकी भरे पत्र मिले हैं। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। पत्र में लिखा है कि अगर उन्होंने एक बार फिर टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा कहा तो उनकी जीभ काट दी जाएगी। कहा जा रहा है कि यह पत्र उनके आवास के पते पर भेजा गया है।

क्या कहते हैं मंत्री जी

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर्नाटक में टीपू सुल्तान और सावरकर को लेकर लगाए गए बैनर ने विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं, भाजपा विधायक ईश्वरप्पा का कहना है कि उन्होंने कभी भी सभी मुसलमानों को गुंडा नहीं कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को अल्पसंख्यकों पर कर्नाटक के शिवमोग्गा में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, “मैं मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों को बताना चाहता हूं कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सभी मुसलमान गुंडा हैं। मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों ने अतीत में शांति के लिए प्रयास किए हैं। मैं उनसे वैसे युवाओं को सलाह देने की अपील करता हूं जो जो गुंडागर्दी में लिप्त हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार कार्रवाई करेगी। उन्हें इसका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

Share this:

Latest Updates