Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस भीषण सड़क हादसे ने ले ली 9 लोगों की जान, 4 बच्चे भी शामिल…

… और इस भीषण सड़क हादसे ने ले ली 9 लोगों की जान, 4 बच्चे भी शामिल…

Karnataka News, Hasan, 9 People died in Severe road accident : कर्नाटक के हासन जिले के गांधीनगर गांव के पास एक सड़क हादसे में चार बच्चों समेत 9 लोगों की जान चली गई। हादसा 15 अक्टूबर की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यात्री टेंपों पर सवार थे और धर्मस्थल स्थित तीर्थस्थल से लौट रहे थे।

राजमार्ग 69 पर हुआ हादसा

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर हुआ। टेंपो यात्री केएसआरटीसी बस के पीछे थे। एक तरफ से अचानक दूध का टैंकर आते देख टेंपो चालक ने वाहन को बाईं ओर ले जाने का प्रयास किया, तभी वह बस से टकरा गया और टैंकर ने पीछे से टेंपो को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टेंपो में 14 लोग सवार थे। घायलों को हासन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आईं

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना जंक्शन पर एक तरफ साइन बोर्ड नहीं होने के कारण हुई है। केएसआरटीसी बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं। टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। बांसवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान लीलावती (50), चैत्र (33), समर्थ (10), डिंपी (12), तन्मय (10), ध्रुव (2), वंदना (20), दोड्डैया (60) और भारती (50) के रूप में हुई है।

Share this:

Latest Updates