Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

KARNATAKA : BJP के सीनियर नेता और MLA ने हलाल मांस को बताया ‘आर्थिक जिहाद’, बैन करने की…

KARNATAKA : BJP के सीनियर नेता और MLA ने हलाल मांस को बताया ‘आर्थिक जिहाद’, बैन करने की…

Karnataka (कर्नाटक) में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बीजेपी की सांप्रदायिक रणनीति कुलांचे मारते हुए आगे बढ़ने की कोशिश में है। इस कोशिश में एक नयी कड़ी जुड़ी है, जिसका खुलासा 29 मार्च को हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और MLA ने कहा है कि हलाल मांस मुस्लिम समुदाय द्वारा किए जाने वाले ‘आर्थिक जिहाद’ की तरह है। उन्होंने कहा, ‘हलाल एक आर्थिक जिहाद है। इसका चलन इसलिए शुरू किया गया, ताकि मुसलमान किसी औऱ के साथ व्यापार न करें। इसे उनके ऊपर थोप दिया गया।’ सीटी रवि चिकमंगलूर सीट से भाजपा के विधायक हैं।

हिंदुओं के लिए हलाल मांस जूठा

रवि ने आगे कहा, ‘जिस तरह से मुसलमान हलाल मीट को ही मान्यता देते हैं, उसी तरह अगर कोई हिंदू इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो वह भी ठीक है।’ बता दें कि हिंदू जनजागृति समिति ने एक धार्मिक आदेश जारी करते हुए कहा था कि हिंदू हलाल मीट न खरीदें, क्योंकि मुसलमान पहले इसे ‘अल्लाह’ को अर्पित करता है। इसलिए अगर हिंदू इसे पूजा में इस्तेमाल करेगा तो यह हलाल मांस जूठा माना जाएगा।

Share this:

Latest Updates