Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

KARNATAKA : बजरंग दल के कार्यकर्ता के मर्डर मामले में दो और व्यक्ति Arrest, की जा रही…

KARNATAKA : बजरंग दल के कार्यकर्ता के मर्डर मामले में दो और व्यक्ति Arrest, की जा रही…

Karnataka के शिमोगा जिले में बजरंग दल के 28 साल के कार्यकर्ता हर्ष के Murder के संबंध में दो और व्यक्तियों को Arrest किया गया है। पुलिस सूत्रों ने 22 February को यह जानकारी दी। बताया कि इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और वे शिवमोगा के निवासी हैं। कर्नाटक में शिवमोगा के भारती नगर इलाके में रविवार रात कार में आए कुछ अज्ञात लोगों ने हर्ष नामक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को शक है कि इसमें सात लोग शामिल थे। सूत्रों ने बताया, “उनकी, (गिरफ्तार लोगों की) राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से सांठगांठ की पड़ताल की जा रही है।”

NIA से जांच करवाने की मांग

तनावग्रस्त माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के तीन दल बनाए गए हैं। घटना के बाद सोमवार को मृतक की शवयात्रा के दौरान शहर में आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिनमें एक फोटो पत्रकार और एक महिला पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन लोग घायल हो गए। कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने हर्ष की हत्या के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है और एनआईए से जांच करवाने की मांग की है।

Share this:

Latest Updates