Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र में कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के साथ चुनाव लड़ेगी : केसी वेणुगोपाल

महाराष्ट्र में कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के साथ चुनाव लड़ेगी : केसी वेणुगोपाल

Mumbai news : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने  मुम्बई में कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी के साथ मिल कर मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। विधान परिषद चुनाव में पार्टी के साथ गद्दारी करनेवालों पर जल्द कठोर कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की शुक्रवार को मुम्बई के गरवारे क्लब में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा कांग्रेस पार्टी महाविकास आघाड़ी के साथ मिल कर मजबूती से लड़ेगी और तीनों पार्टियां साथ मिल कर सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव और उसके बाद देशभर में हुए उपचुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त मिल रही है।

उन्होंने कहा कि लोग महाराष्ट्र में भी बदलाव चाहते हैं। इसलिए कांग्रेस महाविकास अघाड़ी के साथ मिल कर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी और तीनों पार्टियां एक साथ बैठ कर सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस पार्टी का संकल्प राज्य की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी वे हार गये। अयोध्या के बाद बदरीनाथ में भी भाजपा को जनता ने हरा दिया है। महाराष्ट्र की स्वाभिमानी जनता प्रदेश की भ्रष्ट और असंवैधानिक सरकार को हटाने जा रही है।

नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और महाराष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा के लिए लड़ेगी। 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव जी गांधी की जयंती बड़े पैमाने पर मनायी जायेगी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे और उसी दिन विधानसभा चुनाव अभियान का नारियल तोड़ा जायेगा। इस अवसर पर विधायक कांग्रेस दल के नेता बालासाहेब थोरात, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़, विधान परिषद में समूह नेता सतेज उर्फ बंटी पाटिल, शिवाजीराव मोघे,चंद्रकांत हंडोरे, कुणाल पाटिल, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates