Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेचुरली दांतों को मजबूत और खूबसूरत रखना है तो एसिडिक भोजन से करें परहेज…

नेचुरली दांतों को मजबूत और खूबसूरत रखना है तो एसिडिक भोजन से करें परहेज…

Health tips, health news, Lifestyle : खूबसूरत दांतों से हमारे व्यक्तित्व को निखार मिलता है। अगर दांतों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखना है, तो इसके लिए जरूरी है कि हम किस तरह उसकी सुरक्षा करें। डेंटिस्ट बताते हैं कि दांत की सुरक्षा के लिए लार में एसिड को निष्क्रिय करने की प्रवृत्ति है। जो लोग अधिक एसिडिक भोजन लेते हैं और ठीक से ब्रश नहीं करते हैं, इससे उनको नुकसान होता है। इनमें मीठी चीज आइसक्रीम, कैंडी और चॉकलेट, स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ आलू चिप्स, अम्लीय खाद्य पदार्थ सेब व नींबू, सॉफ्ट ड्रिंक्स और गर्म पेय पदार्थ शामिल हैं।

ना करें ज्यादा दबाव देकर ब्रश

हम जानते हैं कि इनैमल वह कवर है, जो हमारे दांतों की रक्षा करता है। ज्यादा दबाव देकर ब्रश करने और दांत पीसने से भी इनैमल को नुकसान होता है। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट प्रयोग करें। बच्चा टूथ ब्रश चबाता है तो ब्रशिंग के लिए दूसरा ब्रश रखना चाहिए। दूध के दांत टूटने पर नए दांतों का चैकअप कराना चाहिए। मीठा खाने से बच्चों के दांतों में कैविटी आ जाती है। छह माह में दांतों का चैकअप कराना चाहिए। बच्चों में सामान्य रूप से 6 माह से 3 वर्ष की उम्र तक निकलते हैं। 4 से 5 वर्ष की उम्र में गिरने शुरू होते हैं। यह प्रक्रिया 12 से 13 वर्ष की उम्र तक चलती है।

किसी भी प्रकार से डेंटिन की रक्षा जरूरी

डेंटिस्ट बताते हैं कि दांतों में डेंटिन होता है। यह इनर ट्यूब्स का एक समूह होता है, जो दांत की तंत्रिकाओं और अन्य कोशिकाओं को कवर करता है। जब इनैमल हट जाता है, तो दांतों के डेंटिन और नसें दिखने लगती हैं। इनके एक्स्पोजर से दर्द और दांतों में सेंसिटीविटी हो सकती है। ऐसी स्थिति में दांतों के गिरने, कैविटी होने और संक्रमण की भी आशंका बढ़ जाती है। फिर इलाज के बाद ही ठीक हो पता है।

एक बार खराब होने पर ठीक नहीं होता इनैमल

याद रखिए, दांतों का कवर इनैमल खराब होने के बाद से सही नहीं हो सकता है। ओरल हाईजीन से खराब होने से रोक सकते हैं। सॉफ्ट टूथब्रश का प्रयोग करें। मीठा या एसिडिक पेय लेने के बाद कुल्ला जरूर करें। डिसेंन्सिटाइजिंग टूथपेस्ट इस्तेमाल में लें। हर छह माह में नियमित जांच और सफाई कराएं। दांतों की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहिए।

Share this:

Latest Updates