Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केजरीवाल ने सलाह की अनदेखी की, पैसे व ताकत के नशे में चूर थे : अन्ना हजारे

केजरीवाल ने सलाह की अनदेखी की, पैसे व ताकत के नशे में चूर थे : अन्ना हजारे

Mumbai News: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी सलाह की अनदेखी की, पैसे और ताकत के नशे में चूर थे। इसका प्रतिफल दिल्ली की जनता ने दिया है।
हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि केजरीवाल का पूरा ध्यान शराब से पैसे कमाने पर था। इसके लिए उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया। राजनीति में इसका कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हजारे ने कहा कि राजनीति में उम्मीदवार का आचरण शुद्ध, त्याग की भावना और नि:स्वार्थ होना चाहिए। हजारे ने कहा कि मैंने केजरीवाल को शुद्ध आचरण और शुद्ध विचार की सलाह दी थी, लेकिन उनकी सलाह को नजरअंदाज किया गया।

Share this:

Latest Updates