Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Kerela : तेज बारिश के धुंधलके में गूगल मैप से चल रही कार नदी में समायी, दो डॉक्टरों की गयी जान

Kerela : तेज बारिश के धुंधलके में गूगल मैप से चल रही कार नदी में समायी, दो डॉक्टरों की गयी जान

Kerela news, Ernakulam news, Google map, cats and dog, national news, National update : एर्नाकुलम : केरल में भारी बारिश के दौरान यात्रा कर रहे दो डॉक्टरों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। आश्चर्य यह है कि मोबाइल में गूगल मैप यूज करने के बावजूद यह दुखद घटना घटी। हाल की ही बात है। एर्नाकुलम के गोथुरुथ इलाके में तेज बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गयी। ऐसे में कार चला रहा युवक गूगल मैप के बताये रास्ते पर चल रहा था। ऐसे में वह सड़क किनारे पानी से भरे हुए हिस्से में आ गया, जहां से उसकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ रही थी। बाद में कार में सवार लोगों ने महसूस किया कि वे नदी पर खड़े हैं। इसके बाद पलभर में गाड़ी नदी में समा गयी और दो लोगों की मौत हो गयी। इस दौरान 03 और लोग कार में सवार थे, लेकिन उन्होंने खुद को बचा लिया।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। भीड़ में से एक शख्स ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। जानकारों के मुताबिक, यह वाकया शनिवार 30 सितम्बर को हुआ। हादसे में कार में सवार दो डॉक्टरों की मौत हो गयी, वहीं तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम अद्वैत (29) और अजमल (29) बताया गया है।

पुलिस ने जो कहा…

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि शनिवार को डॉ. अद्वैत का जन्म दिन था। हादसे के दौरान कार में अद्वैत और उसके चार अन्य साथी मौजूद थे। ये अद्वैत के जन्मदिन को लेकर शॉपिंग करने गये थे। जब ये कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 

Share this:

Latest Updates