Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केरेडारी: केडी कोल माइंस में दो हाइवा जलाने एवं गोलीबारी से एक घायल,कर्मियों में दहशत

केरेडारी: केडी कोल माइंस में    दो हाइवा जलाने एवं गोलीबारी से एक घायल,कर्मियों में दहशत

▪︎ घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने लिया जायजा

Keredari News: केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत एनटीपीसी के केडी कोल माइंस में ओबी हटानेवाला बीजीआर कम्पनी के दो हाइवा को अज्ञात उग्रवादियों द्वारा जलाने एवं गोलीबारी से एक व्यक्ति के घायल होने से कम्पनी के लोगों के बीच काफी दहशत है। घटना के बाद केडी कोल माइंस का उत्पादन एवं ट्रांसपोर्टिंग रविवार रात्रि 09 बजे से सोमवार 08 बजे तक बंद रहा।
घटना के संदर्भ में जानकारी मिली है कि मनातू के जंगल की ओर से 08-10 की संख्या हथियार बंद उग्रवादी केडी कोल माइंस पहुंचे एवं फायरिंग की। इसके बाद बीजीआर के ओबी हटानेवाले हाइवा में बैठे चालक गौतम दुबे को गाड़ी से उतरने को कहा। जब वह नहीं उतरा, तब उसे खींच कर गाड़ी से बाहर किया और बंदूक के कुंदे से पीटा। हवाई फायरिंग के दौरान गौतम को गोली के छर्रे से दायें हाथ की कलाई में व गर्दन में लगा, जिससे वह घायल है। उसके परिजन आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में इलाज करा रहे हैं। हालांकि, घटनास्थल पर टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सबजोनल कमांडर कौशल जी के नाम से एक धमकी भरा पर्चा पुलिस ने बरामद किया है। सोमवार की शाम 05 बजे हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन एवं डीएसपी पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना का जायजा लिया। साथ ही, पगार ओपी प्रभारी विकी ठाकुर एवं केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार भी दल बल के साथ मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates