Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोदी के नेतृत्व में आज नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा खादी उद्योग : अमित शाह

मोदी के नेतृत्व में आज नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा खादी उद्योग : अमित शाह


New Delhi News : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधी जयंती पर ‘खादी इंडिया’ में रिकॉर्ड दो करोड़ रुपये की बिक्री पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी उद्योग आज नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मोदी की खादी एवं स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील अब एक क्रांति बन चुकी है


केंद्रीय मंत्री शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि मोदी की खादी एवं स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील अब एक क्रांति बन चुकी है और उनके नेतृत्व में खादी उद्योग आज नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘इस गांधी जयंती पर नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ‘खादी इंडिया’ में रिकॉर्ड 2.01 करोड़ की बिक्री वास्तव में आनन्द का विषय है। इससे खादी के कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। मैं खादी के सभी उत्पादकों को इसके लिए बधाई देता हूं। लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति लगातार बढ़ रहा आकर्षण आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानेवाला है।’

Share this:

Latest Updates