Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

killer mother :  मां ने अपने 14 साल के मासूम बच्चे का गला घोटकर सुला दिया मौत की नींद

killer mother :  मां ने अपने 14 साल के मासूम बच्चे का गला घोटकर सुला दिया मौत की नींद

Rajasthan news, Udaipur news, Udaipur murder case : राजस्थान के उदयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मां ने कथित रूप से अपने ही 14 साल के बेटे की हत्या कर दी है। यह दिल दहलाने वाला मामला उदयपुर के अम्बामाता का थाना इलाके से सामने आया है। एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने 14 साल के मासूम बेटे को रस्सी से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी मिलने के बाद अंबामाता थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इधर, यह घटना आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गयी है। लोग तरह-तरह की बात कह रहे हैं।

हत्यारिन मां गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बच्चे के शव को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दें कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पति दीपक पारिख ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकला था। उस समय उसकी पत्नी, बेटा और माता- पिता घर पर ही मौजूद थे। आरोपी महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मीनाक्षी मानसिक रूप से परेशान रहती है। पिछले कुछ वर्षों से उसका इलाज भी चल रहा है। इसी के चलते उसने कपड़े सुखाने की रस्सी से अपने ही बेटे की गला दबाकर मार डाला। जब मॉर्निंग वॉक कर घर आया तो गेट अंदर से बंद था। पड़ोसी की मदद से बालकनी का दरवाजा तोड़कर वह अंदर घुसे।

बच्चे के पिता ने घर के भीतर क्या देखा?

बच्चे के पिता ने बताया कि जब वह  दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए तो देखा कि हत्यारी मां घर में आराम से बैठी हुई है। थोड़ी दूर बेड पर बेटे का शव पड़ा हुआ था। बच्चे के गले में निशान थे और उसके पास 2 रस्सी के टुकड़े भी पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले में आरोपी मां से विस्तार से पूछताछ कर रही है।

Share this:

Latest Updates