Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Knife Attack : … और अचानक मरीज ने गुस्से में आकर डॉक्टर पर ही कर दिया चाकू से हमला, इसके बाद…

Knife Attack : … और अचानक मरीज ने गुस्से में आकर डॉक्टर पर ही कर दिया चाकू से हमला, इसके बाद…

National News Update, New Delhi, Ganga Ram Hospital, Patient Attacked On Doctor With Knife : बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल से हैरान करने वाली घटना की सूचना मिल रही है। वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के एक मरीज ने गुस्से में आकर डॉक्टर पर ही चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके हाथ में चोट आई है।  मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जिस डॉक्टर पर हमला हुआ, उनकी पहचान न्यूरोसर्जन डॉक्टर सतनाम सिंह छाबरा के रूप में की गई है। आरोपी मरीज का नाम राजकुमार है।

डिप्रेशन में है मरीज

पुलिस ने फिलहाल इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी शख्स इस डॉक्टर से 2021 से ही इलाज करवा रहा है। बुधवार को अचानक राजकुमार हिंसक हो गया और डॉक्टर पर हमला कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि राजकुमार डिप्रेशन में है और अपना इलाज करवा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में सर्जन के अंगूठे पर हल्की चोट आई है। सर्जन की शिकायत पर चिकित्सकों, चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम और चिकित्सा संस्थान विधेयक, 2018 के तहत मरीज के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share this:

Latest Updates