Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

24 अप्रैल 2022 : कर्म की पवित्रता में… , आपके लिए प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…

24 अप्रैल 2022 : कर्म की पवित्रता में… , आपके लिए प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration

कर्म की पवित्रता में बसती है ईमानदारी।

Honestly resides in holiness of doing.

24 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

1877 : रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1898 : स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 : पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।

1926 : बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर ।

1954 : ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। कीनिया के विद्रोहियों ने देश में रहने वाले गोरे लोगों के खिलाफ गुरिल्ला अभियान चलाया था, जिसे उन्होंने माउ माउ नाम दिया था।

1954 : आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1960 : दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मौत।

1962 : एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।

1967 : सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे। पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।

1970 : चीन का पहला उपग्रह डांग फांग हांग लांच किया गया।

1973 : भारत रत्न से अलंकृत मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।

1974 : प्रख्यात हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।

1975 : जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान माहवीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई।

1998 : क्लोन भेड़ डॉली ने एक स्वस्थ मेमने बॉनी को जन्म दिया।

2011 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।

2013 : बांग्ला देश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत।

2020 : देश में कोरोना महामारी के कारण 37 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 723 पर पहुंची। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 1,752 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23,452 हुई।

2021 : देश में कोविड-19 के एक दिन में 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हुए; वहीं 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,89,544 पर पहुंची।

आज इनका हुआ  जन्म 

1922 में इतालवी राजनेता सुज़ान्ना अग्नेली का जन्म।

1928 में प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का जन्म।

1929 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री शम्मी का जन्म।

1940 में मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी का जन्म।

1956 में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और गायिका तीजनबाई का जन्म।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का 1973 में जन्म हुआ था।

आज इनका हुआ निधन

भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का 1934 में निधन।

प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता अन्ना साहब भोपटकर का 1960 में निधन।

भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय का 1972 में निधन।

हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का 1974 में निधन।

आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का 2011 में निधन।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

जरूर समझें इतिहास का मतलब 

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

Share this:

Latest Updates