Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इतिहास के पन्नों में समझें 30अप्रैल का महत्व,  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा …

इतिहास के पन्नों में समझें 30अप्रैल का महत्व,  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा …

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration

झूठ जीतता दिख सकता है, मगर अंततः  हार जाता है।

Falsehood seems to be winning, but finally defeated.

30 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

1030 : भारत में कई मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का निधन।

1598: अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।

1789: जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

1870: भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।

1896 : आनंदमयी मां का जन्म।

1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए।

1936 : महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने लगे।

1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।

1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट काँड की ज़िम्मेदारी ली हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

1975 : वियतनाम युद्ध का अंत हुआ। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा।

1991: बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर ।

1991 : अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट। शताब्दी में पहली बार ऐसा हुआ।

1993 : जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया।

2020 : हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन

आज इनका हुआ  जन्म 

1967 – मीनाक्षी लेखी – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता हैं।

1949 – एंटोनियो गुटेरेस – संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव हैं।

1927 – फातिमा बीबी – सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश।

1909 – आर. शंकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1870 – दादा साहब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।

आज इनका हुआ निधन

2021 – रोहित सरदाना – भारतीय समाचार वक्ता थे।

2020 – चुनी गोस्वामी – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।

2020 – ऋषि कपूर – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।

2011 – दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

1837 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

जरूर समझें इतिहास का मतलब 

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

Share this:

Latest Updates