Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

LIFE NEEDS HUMOUR (10) : प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते … हंसिए और हंसाइए, जग को सुंदर धाम बनाइए…

LIFE NEEDS HUMOUR (10) : प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते … हंसिए और हंसाइए, जग को सुंदर धाम बनाइए…

पहली हंसी

एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया।

उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?

लड़के का पिता- सीए है।

उन्होंने पूछा- छोरे की बहन काई करे है?

लड़के का पिता- बा भी सीए है।

उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?

लड़के का पिता- बा भी सीए है।

उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए हैं, फिर तो आप भी सीए ही होंगे?

लड़के का पिता- न न मैं तो घाघरा…चोली कटिंग करूं ये सब लोग सीए हैं।

दूसरी हंसी

स्टूडेंट से टीचर ने पूछा, एक साल में कितनी रात्रि होती है? 

स्टूडेंट-10 रात्रि 

टीचर- 10 कैसे बताओ ? 

स्टूडेंट- 9 नवरात्रि ओर 1 शिवरात्रि 

टीचर कोमा में है अब तक।

तीसरी हंसी

पत्नी- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो…?

पति- हां…!

पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है…!

पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते…!

चौथी हंसी

दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। 

देखो कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।

पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है।

कल इसी तरह पुनः आपसे रूबरू होंगे हंसी के नए आयामों के साथ।

इसे फिर पढ़ें

Humour is an integral part of our life. Life without humour is like a river without flowing water.  जीवन के लिए जैसे पानी और भोजन जरूरी हैं, वैसे ही विनोद अर्थात हंसी-ठिठोली भी जीवन को संतुलित बनाए रखने के लिए आवश्यक है। शरीर और सेहत पर मनोविनोद का प्रभाव मनोवैज्ञानिक और वैज्ञानिक तरीके से भी सकारात्मक रूप में सामने आता है। Medical Science के अनुसार, हंसने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी ठीक रहती है,जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। मनोविज्ञान इसे हमारी आत्मिक शक्ति के प्रभाव के रूप में देखता है। सामान्य लोक रुचि के हिसाब से देखें तो जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं और हंसाने में भी हमारी मदद करते हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। इसलिए हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। हंसने का कोई कारण नहीं दिखाई पड़े तो जबरन उसे तलाशने और तलाश कर उसके आधार पर हंसने की कोशिश करनी चाहिए। दार्शनिक अंदाज में कहा जाता है कि दूसरों पर हंसना आसान है, लेकिन खुद पर हंसना जिगर का बड़ा काम है। हमें अपने जीवन में खुद हंसने और दूसरों को हंसाने में रुचि रखनी चाहिए। तभी यह जग सुंदर धाम बन सकता है। 

Share this:

Latest Updates