Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा कर्म का फल, 30 मई 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पंचांग पढ़ें…

आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा कर्म का फल, 30 मई 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पंचांग पढ़ें…

 Rashifal of 30 May 2022 and 2 days panchang : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 30 मई 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। इस दिन विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन वट सावित्री व्रट, सोमवती अमावस्या और शनि जयंती भी है।

30 मई 2022 यानी सोमवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), बैशाख | अमावस्या तिथि 05:00 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र कृत्तिका 07:12 AM तक उपरांत रोहिणी | सुकर्मा योग 11:38 PM तक, उसके बाद धृति योग | करण नाग 05:00 PM तक, बाद किस्तुघन | मई 30 सोमवार को राहु 07:24 AM से 09:04 AM तक है | चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

31 मई 2022 यानी मंगलवार का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), ज्येष्ठ | प्रतिपदा तिथि 07:19 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र रोहिणी 10:01 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा | धृति योग 12:33 AM तक, उसके बाद शूल योग | करण किस्तुघन 06:08 AM तक, बाद बव 07:19 PM तक, बाद बालव |

मई 31 मंगलवार को राहु 03:44 PM से 05:24 PM तक है | 11:30 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

30 मई 2022 का राशिफल पढ़ें

मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार व‍िस्‍तार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य होंगे।

मिथुन राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्‍य में सुधार होगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। धर्मकर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। अनावश्यक तनाव से बचें।

कन्या राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिश्रम का सकारात्‍मक परिणाम मिलना संदिग्‍ध है। मित्रों से विवाद हो सकता है।

तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वाभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला एवं संगीत में रुझान बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भाइयों के सहयोग से कारोबार में सफलता मिलेगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध में बढ़ोतरी हो सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।

Share this:

Latest Updates