– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सोना-चांदी : 26 अप्रैल 2022 को खरीदारी के पहले घर में ही जान लें सोना-चांदी का क्या है भाव, रांची में यह है रेट…

gold silver latest price update 1648060342 1 2

Share this:

Gold and Silver Price Today: रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। आज यानी 26 अप्रैल को देश में सोने के भाव में जरा इजाफा देखी गया है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,990 है, जो बीते दिन 48,890था। यानी 100 रुपये प्रति 10 ग्राम में इजाफा दर्ज किया गया है। 26 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में सोना प्रति 10 ग्राम 49,440 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम ₹70,800 है। सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹360 का इजाफा हुआ है,तो चांदी के दाम में प्रति किलोग्राम ₹650 की कमी हुई है। 24 कैरेट के सोने के रेट में बदलाव नहीं है।

24 कैरेट सोने के दाम

देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 53,440 रुपये है। बीते दिन यह भाव 53,440 रुपये ही था। यानी कीमत में कोई बदलाव नहीं। जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोने खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates