Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोना-चांदी का दाम उछला  :  2 जुलाई 2022 को खरीदारी के पहले घर  में ही जान लें क्या है भाव, रांची  और पटना में चल रहा यह रेट… 

सोना-चांदी का दाम उछला  :  2 जुलाई 2022 को खरीदारी के पहले घर  में ही जान लें क्या है भाव, रांची  और पटना में चल रहा यह रेट… 

Gold-Silver Price on 2 July 2022 :  रोजाना सोना-चांदी की दरें बढ़-घट रही हैं। आज यानी 2 जुलाई  2022 को देश में सोना-चांदी दोनों का भाव कल की तुलना में घटा है । देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,850 रुपये है। कल  46,650 रुपये था।  झारखंड की राजधानी रांची में भी सोना प्रति 10 ग्राम 47,850 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम ₹70,000 है। सोना प्रति 10 ग्राम कल की अपेक्षा ₹1200 अधिक है तो चांदी में प्रति 1 किलो 1000 रुपये की बढ़त आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 52,200 है, जो कल की तुलना में 1320 रुपया अधिक है। बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,850 रुपया है, जो कल की तुलना में 1200  रुपया अधिक है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 52,200 है। यह  कल से 1320  रुपया अधिक है। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 70,000 है,जो कल से 1000 रुपया अधिक है।

24 कैरेट सोने के दाम

देश में 24 कैरेट सोना का 10 ग्राम का भाव आज 52,200 रुपये है। बीते दिन  यह 51,850 था। लखनऊ में आज का रेट 52,200 है। कल 51,850 था। जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है,इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:

Latest Updates