Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस फल को जानिए, कई रोगों को भगाए दूर, मगर रोज खाना होगा जरूर

इस फल को जानिए, कई रोगों को भगाए दूर, मगर रोज खाना होगा जरूर

Kiwi makes our immunity system  strong, Health tips, health alert, health news, ghar ka doctor, Lifestyle, problems and solution : कुछ ऐसे भी फल होते हैं,जो हमारे उपयोग के लिए बहुत प्रचलित नहीं होते। इनकी हमें जानकारी नहीं होती। हालांकि हम चाहें तो ये आसानी से मिल सकते हैं। ऐसे फलों में कीवी (Kiwi) भी एक महत्वपूर्ण फल है। इस फल का अगर हम नियमित सेवन करें तो हमारा शरीर कई रोगों से दूर रह सकता है,क्योंकि यह इम्युनिटी को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है और अगर हमारी इम्युनिटी मजबूत रहे तो रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत रहेगी। 

बाहर से भूरे रंग का छिलका और अंदर से हरे रंग का फल

छोटा सा दिखने वाला कीवी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भूरे रंग का छिलका और अंदर से यह हरे रंग का होता है। यह किसी और फल की तुलना में थोड़ा ज्यादा महंगा होता है। कीवी का सबसे ज्यादा यूज इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में किया जाता है। यही वजह है कि कोरोना महामारी के दौरान इसकी मांग तेजी से बढ़ी।

कीवी में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

कीवी में विटामिन-C, पोटेशियम, फोलिक एसिड, फाइबर, विटामिन-E, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड काफी मात्रा में पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व मिलकर कीवी को सुपर फूड की लिस्ट में शामिल करते हैं।

अब जानिए फायदे

इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भूमिका

अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है, तो कीवी आपके लिए काफी फायदेमंद है। रोज एक कीवी का सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखने में मदद मिलती है।

इंफेक्शन को रोकने में असरदार

कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर को मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है. इंफेक्शन से बचने के लिए आप रोज एक कीवी का सेवन कर सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में कारगर

कीवी में प्रोटीन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, जो शरीर में फैट को बढ़ने से रोकता है साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।अगर आप भी बीपी की समस्या से परेशान हैं, तो कीवी के सेवन से फायदा होगा।

Share this:

Latest Updates