Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

LEARN FOR LIFE :  शिष्य की मंजिल का ताला खोलती है गुरु रूपी चाबी…  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

LEARN FOR LIFE :  शिष्य की मंजिल का ताला खोलती है गुरु रूपी चाबी…  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

Chanakya Niti : दुनिया के महान चिंतकों में एक आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

गुरु-शिष्य का ऐसा होता है संबंध

 आचार्य चाणक्य के मुताबिक गुरु और शिष्य का रिश्ता बेहद ही अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरु ही वह चाबी होता -जो एक शिष्य को उसकी मंजिल का ताला खोलने में मदद करती है। गुरु अपने छात्रों को हर मुश्किल को आसानी से पार करने और जीवन मे सफलता पाने के लिए तैयार करता है। लेकिन, अगर किसी तेज यानी विद्वान व्यक्ति के जीवन में कोई ऐसा शिष्य आ जाए जिसे कुछ भी न आता हो न ही उसका ध्यान गुरु द्वारा बताए गए रास्ते पर चलता हो तो ऐसे मूर्ख शिष्य से विद्वान व्यक्ति कभी न कभी दुखी जरूर होता है।

दुष्ट पत्नी काल से कम नहीं

कहते हैं जैसे काल कभी भी आ जाता है, वैसे ही दुष्ट पत्नी के साथ दुःख और मौत कभी भी आ सकता है। चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई विद्वान व्यक्ति की जीवनसंगिनी अच्छी और समझदार हो तो उसका असर उसके पूरे जीवन पर पड़ता है। इससे वह हर मुश्किल का आसानी से सामना कर सुखी जीवन जीता है, लेकिन ठीक इसके उल्टे अगर किसी विद्वान व्यक्ति के जीवन में अच्छी जीवनसंगिनी का साथ न मिले तो उसका पूरा जीवन ही दुखों से भर जाता है।

नयी बातों के साथ कल पुन: आप से होंगे रूबरू।

Share this:

Latest Updates