Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अचानक गायब हो गई थी हरियाणा की यह जानी-मानी सिंगर, 12 दिनों के बाद जमीन में यूं मिली डेड बॉडी…

अचानक गायब हो गई थी हरियाणा की यह जानी-मानी सिंगर, 12 दिनों के बाद जमीन में यूं मिली डेड बॉडी…

Delhi (दिल्ली) से 11 मई 2022 को हरियाणा  की जानी-मानी सिंगर संगीता उर्फ दिव्या (29) अचानक लापता हो गई थी। 12 दिनों के बाद उसकी क्षत-विक्षत डेड बॉडी हरियाणा के मेहम में एक सड़क किनारे दफन पाया गया है। दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित और अनिल के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने 24 मई को यह जानकारी दी।

14 मई को मृतका के माता-पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा कि हमें पीड़िता संगीता के माता-पिता से 14 मई को शिकायत मिली थी कि उनकी बेटी लापता हो गई है। इसके बाद हमने अपनी जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस को दो संदिग्ध रोहित और अनिल मिले। उन्हें बाद में 22 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पता चला कि आरोपियों ने महिला की हत्या की साजिश रची थी और उसे म्यूजिक वीडियो बनाने के बहाने बुलाया था।

आरोपी ने दिल्ली से किया था किडनैप

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी ने उसे दिल्ली से किडनैप किया था, नशीला पदार्थ दिया और 11 मई को उसकी हत्या कर दी। बाद में दोनों आरोपियों ने उसे मेहम थाने के इलाके में सड़क किनारे दफना दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी भी आरोपी जोड़ी के साथ मेहम में है।

दोनों आरोपी 20 साल के हैं और मृतका के दोस्त थे। वे हरियाणा की किसी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। मृतका संगीता के माता-पिता को सूचना दी गई, जिसके बाद वे मेहम पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Share this:

Latest Updates