Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंसानियत शर्मसार : 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, हाई कोर्ट ने…

इंसानियत शर्मसार : 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, हाई कोर्ट ने…

Kolkata news : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद उसका मर्डर कर दिया गया। बकौल पुलिस, बच्ची शुक्रवार को अपनी ट्यूशन कक्षाओं के बाद जयनगर स्थित अपने घर लौट रही थी, तभी उसके साथ घटना हुई। इसके खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का और लोगों ने पुलिस चौकी को फूंक डाला

फिर से डेड बॉडी का आज होगा पोस्टमार्टम

इस मामले में तत्काल सुनवाई करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्कूली छात्रा का फिर से पोस्टमार्टम करवाने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने बच्ची के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिया कि दूसरा पोस्टमार्टम आज यानी सोमवार को कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में, बरुईपुर अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की उपस्थिति में होगा। न्यायमूर्ति घोष ने आदेश दिया कि पुलिस को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज करना चाहिए।

Share this:

Latest Updates