Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Kolkata : दांत के दर्द ने इतना सताया कि पांचवें तल्ले से लगा दी छलांग

Kolkata : दांत के दर्द ने इतना सताया कि पांचवें तल्ले से लगा दी छलांग

Kolkata news : घटना कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित जोका इलाके की है। यहां एक रिहायसी इलाके में अवस्थित फ्लैट के 5वें तल्ले से एक वृद्ध ने सिर्फ इसलिए छलांग लगा दी कि उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम सुरेन्द्र सिन्हा है, जो 73 वर्ष के थे। घटना गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे की है।

खिड़की से लगाई छलांग, मगध विवि के थे रिटायर्ड कर्मी 

बताया गया की वृद्ध सुरेन्द्र सिन्हा ने अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। वृद्ध को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि वह मगध विश्वविद्यालय के रिटायर्ड कर्मचारी थे।

दर्द ने रात भर सोने नहीं दिया, सुबह कर ली आत्महत्या

मृतक अपनी पत्नी, बहू और दो पोतियों के साथ फ्लैट में रहते थे। उनका इकलौता बेटा दुर्गापुर में रहकर नौकरी करता है। करीब दो महीने पहले वृद्ध ने अपने दांत को उखड़वाया था। इसके बाद से वह अल्सर के कारण दांत के दर्द से परेशान थे। बुधवार की रात दांत के दर्द के कारण वह सो नहीं पाए थे और सुबह होते ही आत्महत्या कर लीम

Share this:

Latest Updates