Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोटद्वार : जीएमओयू में ढाई करोड़ का घोटाला, पूर्व अध्यक्ष समेत नौ आरोपित गिरफ्तार

कोटद्वार : जीएमओयू में ढाई करोड़ का घोटाला, पूर्व अध्यक्ष समेत नौ आरोपित गिरफ्तार

Pauri Garhwal News: कोटद्वार स्थित गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) में करीब 2.48 करोड़ रुपये के घोटाले का पुलिस ने खुलासा करते हुए नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में पूर्व अध्यक्ष, मैनेजर, अकाउंटेंट सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं।

पुलिस को जीएमओयू के वर्तमान सचिव विजय पाल सिंह की ओर से दी गयी शिकायत में यह जानकारी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएमओयू लिमिटेड के पूर्व पदाधिकारियों ने संगठित षड्यंत्र के तहत यूनियन की धनराशि का गबन किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की।
इस दौरान पुलिस जांच में प्रकाश में आया कि आरोपितों ने एक राय होकर षड्यंत्र के तहत मृत व्यक्तियों, जीएमओयू लिमिटेड, अन्य स्टेशन, पेट्रोल पंपों में बिल्डिंग, कम्प्यूटर रिपेयर, मैन्टेनेन्स, दान-पूजा, कम्पनी, फर्नीचर रिपेयर, लाइट व वाटर चार्जेस के रूप में विविध खर्चा, अनुबन्धित कर्मचारियों के वेतन के रूप में, ट्रैफिक अरेन्जमेन्ट के नाम पर कूटरचित बिल वाउचर्स तैयार किये। काल्पनिक व्यक्तियों के नामों से कूटरचित प्रार्थना पत्र तैयार कर फर्जी भुगतान दर्शाया गया।

जांच में चिन्हित आरोपी
पुलिस विवेचना में पाया कि आरोपितों ने वित्तीय 2023-2024 में रुपये का दो करोड़, 48 लाख, 43 हजार, 87 रुपये का गबन किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आज पुलिस ने मामले में आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आरोपितों की पहचान जीत सिंह पटवाल, ऊषा सजवान, अश्विनी कुमार रावत, मंजीत सैनी, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, राजेश चन्द्र बुडाकोटी, वीरेन्द्र खन्तवाल, राकेश मोहन त्यागी के रूप में करायी है।

Share this:

Latest Updates