Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केएससीए पदाधिकारियों को 16 जून तक दंडात्मक कार्रवाई से राहत, सीएम के राजनीतिक सचिव की छुट्टी

केएससीए पदाधिकारियों को 16 जून तक दंडात्मक कार्रवाई से राहत, सीएम के राजनीतिक सचिव की छुट्टी

Bangalore News: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के पदाधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केएससीए पदाधिकारियों के खिलाफ 16 जून तक दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव ए. शंकर, कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने एफआईआर रद्द करने की अपील करते हुए याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करनेवाले न्यायमूर्ति एसआर कृष्ण कुमार ने केएससीए अधिकारियों को अंतरिम राहत प्रदान की है। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई की तारीख तक कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी ; बशर्ते कि वे जांच में सहयोग करें।
कोर्ट ने कहा कि अंतरिम व्यवस्था के तहत अधिकारों और विवादों के प्रति पूर्वाग्रह के बिना, प्रतिवादियों को निर्देश दिया जाता है कि वे याचिकाकर्ता 02, 03 और 04 के खिलाफ अगली सुनवाई तक कोई बलपूर्वक कदम न उठायें ; बशर्ते याचिकाकर्ता चल रही जांच और पूछताछ में सहयोग करेंगे। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक हरनहल्ली और श्याम सुन्दर पेश हुए, जबकि राज्य की ओर से महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी ने पैरवी की।
आरसीबी की विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ में घायल रोलन गोम्स की शिकायत के आधार पर आरसीबी फ्रेंचाइजी, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 125 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के दौरान गेट नंबर 17 पर भगदड़ मच गयी और रोलन गोम्स ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घायल हो गये थे।
इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से एमएलसी के. गोविंदराजू की तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी गयी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में के. गोविंदराज की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। के. गोविंदराजू पर आरोप है कि उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दबाव बनाया और उनसे अनुमति ली।

Share this:

Latest Updates