Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुलगाम मुठभेड़ में 06 आतंकी ढेर, दो सैनिक बलिदान, सर्च आपरेशन जारी

कुलगाम मुठभेड़ में 06 आतंकी ढेर, दो सैनिक बलिदान, सर्च आपरेशन जारी

Kulgam news : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को शुरू हुई दो मुठभेड़ों में 06 आतंकवादी मारे गये और दो सैनिक बलिदान हो गये हैं। पहली मुठभेड़ कुलगाम जिले के चिन्नीगाम इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में 05 आतंकवादी मारे गये, जबकि एक जवान अस्पताल में उपचार के दौरान बलिदान हो गया है। वहीं, चिन्नीगाम इलाके में रविवार सुबह एक और आतंकी का शव मिला है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी भी इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। कुलगाम जिले के ही मुदरगाम इलाके में हुई एक अन्य मुठभेड़ में शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। अभी तक मुठभेड़ में किसी आतंकवादी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। इलाके में रविवार को भी अभियान जारी है।

मारे गये आतंकियों के कब्जे से तीन एके 47 और एक पिस्तौल बरामद

अधिकारियों ने कहा कि कुलगाम जिले के चिन्नीगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के एक कमांडर सहित छह आतंकवादी मारे जा चुके हैं। चिन्नीगाम में अभी भी सुरक्षाबलों का अभियान चल रहा है। मारे गये आतंकियों के कब्जे से तीन एके 47 और एक पिस्तौल बरामद हुई है।

पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन शहीद

अधिकारियों ने बताया कि मुदेरगाम की मुठभेड़ में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन में शहीद हुए हैं, जबकि फ्रिसल इलाके के चिन्नीगाम में चल रही मुठभेड़ में 1 राष्ट्रीय राइफल्स के हवलदार राजकुमार बलिदान हो गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मुठभेड़ स्थलों पर ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरण मौजूद हैं। दोनों मुठभेड़ें शनिवार को शुरू हुईं थी। अधिकारियों ने बताया कि मुदरगाम गांव में हुई मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया है। इस प्रकार अब तक दोनों मुठभेड़ों में मारे गये आतंकवादियों की संख्या छह हो गयी है।

Share this:

Latest Updates