Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुमार शानू, आनंद-मिलिंद और शैलेंद्र को मिलेगा लता अलंकरण सम्मान, 28 सितंबर को होगा आयोजन

कुमार शानू, आनंद-मिलिंद और शैलेंद्र को मिलेगा लता अलंकरण सम्मान, 28 सितंबर को होगा आयोजन

Madhya Pradesh news :  मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा साल 2021 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान मशहूर पार्श्व गायक कुमार शानू को दिया जाएगा। इसके साथ ही साल  2020 का यह सम्मान संगीतकार आनंद-मिलिंद और साल 2019 का सम्मान पार्श्व गायक शैलेंद्र सिंह को दिया जाएगा। 3 वर्षों का सम्मान इस बार एक साथ ही अलग-अलग कलाकारों को दिया जा रहा है। बता दें कि साल 2019 व 2020 के लिए सम्मानित किए जाने वाले कलाकारों के नाम पहले ही तय किए जा चुके थे। लेकिन साल 2021 के सम्मान के लिए अब तय किया गया। इंदौर में सम्मान समारोह 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती पर आयोजित होगा। सम्मान समारोह की तिथि तो तय हो चुकी है लेकिन समारोह कहां आयोजित होगा यह भी फाइनल नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण गत तीन साल से यह समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था। इसी कारण इस वर्ष तीनों साल के चयनित कलाकारों को एक साथ सम्मानित किया जाएगा।

Share this:

Latest Updates