Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुमारधुबी क्रिकेट क्लब ग्रुप चैंपियन बना

कुमारधुबी क्रिकेट क्लब ग्रुप चैंपियन बना

Dhanbad news, Dhanbad cricket news: डीसीए ए डिवीजन लीग मैच में कुमारधुबी क्रिकेट क्लब धनबाद स्पोर्ट्स एकैडमी को हराकर ग्रुप चैंपियन बना। शनिवार को प्रभात स्टेडियम मुगमा में खेले गए लीग मैच में कुमारधुबी क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन बनाए। अमित कुमार 35, दीपक 27 तथा शुभम ने 20 रन बनाए। धनबाद के प्रेम महतो ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए धनबाद स्पोर्ट्स अकैडमी की टीम18 ओवर में 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आनंद राज ने 30 रन बनाए। कुमारधुबी के दीपक तथा विवेक ने घातक गेंदबाजी करते हुए क्रमशः तीन तथा दो विकेट लिए। कुमारधुबी क्रिकेट क्लब ने 43 रन से मैच जीतकर सुपर लीग में प्रवेश किया । कुमारधुबी क्रिकेट क्लब  की जीत पर जेएस सीए  के आजीवन सदस्य सह टीम के अध्यक्ष अभिजीत घोष व कोच शंभू दास ने  खिलाड़ियों को बधाई दी।

Share this:

Latest Updates