Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मजदूर नेता महेन्द्र सिंह का निधन

मजदूर नेता महेन्द्र सिंह का निधन

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध अखिल भारतीय मज़दूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जुझारू मज़दूर नेता सिनीडीह निवासी महेन्द्र सिंह का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार को दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्होंने शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मृदुभाषी और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे 

बता दें कि महेंद्र सिंह बड़े ही मृदुभाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से कतरास बाघमारा क्षेत्र में मज़दूर वर्ग में शोक की लहर फैल है। यूनियन के सर्वश्री माधव सिंह, योगेंद्र सिंह, उत्तम पांडे, राजेंद्र प्रसाद, राम कुमार पांडे, सी एस राय, गंगा सागर राय आदि ने गहरा शोक जताया है। दिवंगत मज़दूर नेता का पैतृक निवास बलिया उत्तरप्रदेश है।

Share this:

Latest Updates