Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ललित मोदी- सुष्मिता सेन की प्रेम कहानी का द इंड

ललित मोदी- सुष्मिता सेन की प्रेम कहानी का द इंड

Bollywood news :कारोबारी ललित मोदी के इंस्टाग्राम को देखकर तो ऐसा प्रतीत होने लगा है कि उन्के और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। युगल जोड़ी ने लगभग एक माह पहले ऐलान किया था कि वे जल्द ही रिलेशन में आ जाएंगे। लेकिन अब दुर्भाग्य जनक खबर आ रही है कि दोनों अब हमेशा- हमेशा के लिए जुदा हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के यदि संबंधों में आया दरार का कारण सुष्मिता सेन के पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं।

ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता का फोटो हटाया

हालांकि सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने अपने टूटते हुए रिश्ते के बारे में कोई बात अब तक नहीं की है। न ही दोनों ने इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट ही साझा किया है। परंतु  सोशल मीडिया यूजर्स ने ललित मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बड़े बदलावों को देखकर यह निष्कर्ष निकाला है कि दोनों अब साथ नहीं हैं। ललित ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ना सिर्फ सुष्मिता का नाम हटा दिया है, बल्कि उनके साथ वाला अपना फोटो भी बदल दिया है। अब उनके परिचय में केवल आईपीएल फाउंडर और मून लिखा हुआ है। इसे देखकर दोनों के फैंस शॉक में पड़ गए हैं।

सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ बिता रहीं समय

ललित मोदी और सुष्मिता सेन के आन गांव की खबर से दोनों के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। सुष्मिता सेन अभी ललित मोदी और अपने रिश्ते को लेकर एकदम चुप हैं। न तो वह मीडिया में इस बारे में कुछ बोल रही है और ना ही सोशल साइट पर ही इस बारे में कुछ जानकारी शेयर कर रहे हैं। उन्होंने एक भी बार ललित मोदी को डेट करने की बात नहीं की है। उन्होंने बस इतना भर पोस्ट शेयर कर कहा था कि उनके चारों ओर प्यार ही प्यार है। इसके अलावा सुष्मिता सेन को एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ समय बिताते हुए भी कई बार बार देखा जा चुका है। बता दें कि दोनों ने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की स्क्रीनिंग को साथ में देखा था। इसके अलावा सुष्मिता की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शामिल हुए थे। अब आगे क्या होता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Share this:

Latest Updates