Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केस-मुकदमा के एक और मामले में बढ़ी लालू प्रसाद की मुश्किल,चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में चार्जशीट दाखिल,अब.

केस-मुकदमा के एक और मामले में बढ़ी लालू प्रसाद की मुश्किल,चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में चार्जशीट दाखिल,अब.

Bihar (बिहार) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की केस-मुकदमा संबंधी मुश्किल समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही है। चारा घोटाले से जुड़े मामलों में कुछ राहत की स्थिति आई थी कि तुरंत चुनाव आचारसंघिता से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट पुलिस की ओर से दाखिल करने की खबर मिल रही है।  यह मामला वैशाली से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सत्य पाते हुए चार्जशीट दायर क दी है। अब इस मामले में कोर्ट में ट्रायल होगा और गवाही होगी। मुकदमे का फैसला क्या होगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन लालू प्रसाद पर एक और चार्जशीट के बाद कोर्ट कचहरी का चक्कर बढ़ गया है।

जातीय उन्माद फैलाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव में लालू प्रसाद यादव ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। आरोप लगाया गया कि लालू प्रसाद ने अपने भाषण के जरिए समाजिक शांति भंग करने और जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की। इसे देखते हुए राघोपुर के तत्कालीन सर्किल इंस्पेक्टर ने अपने बयान पर लालू यादव के खिलाफ गंगाब्रिज थाने में केस दर्ज कराया था।

23 April को मिल चुकी है बेल

हालांकि इस मामले में बीते 23 अप्रैल को ही लालू प्रसाद यादव को बेल दे दी गई है। चार्जशीट दायर होने के बाद इसमें फिर से सुनवाई शुरू हो गई है। वैशाली कोर्ट के अधिवक्ता श्याम बाबू राय ने बताया कि इस मामले में अब कोर्ट में ट्रायल चलेगा और गवाही होगी। 27 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई के दौरान लालू यादव की वर्चुअल मोड में पेशी हुई।

Share this:

Latest Updates