Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Patna News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शनिवार को ताजपोशी हुई। उनका कार्यकाल 2028 तक का होगा। लालू यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उन्हें पार्टी नेताओं ने प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी।
राजद की राष्ट्रीय परिषद की महत्त्वपूर्ण बैठक शनिवार को पटना के बापू सभागार में चल रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे कर रहे थे। इससे पूर्व लालू यादव को 13वीं बार राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा की गयी और मंच पर उन्हें प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गयी।
लालू यादव ने 23 जून को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी और ने नामांकन नहीं किया। इसलिए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जिसकी औपचारिक घोषणा की गयी। पहले यह चर्चा थी कि लालू प्रसाद पार्टी की कमान अपने बेटे तेजस्वी यादव को सौपेंगे, लेकिन अब उन्हें इंतजार करना होगा।
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव ने 12 टर्म तक पार्टी का सफल नेतृत्व किया है। उनकी अगुवाई में पार्टी ने सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज को बुलंद किया है। अब 13वीं बार अध्यक्ष बनना पूरे कार्यकर्ता वर्ग के लिए गर्व की बात है।
लालू यादव ने 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद का गठन किया था और तभी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। बीते 28 वर्षों में उन्होंने पार्टी को कई उतार-चढ़ाव से निकालते हुए राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से खड़ा रखा है। इस बैठक को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

Share this:

Latest Updates