Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Land For Job : लालू के करीबी के खिलाफ फिर शुरू हो गया CBI का छापा, आरा स्थित ठिकाने पर भी…

Land For Job : लालू के करीबी के खिलाफ फिर शुरू हो गया CBI का छापा, आरा स्थित ठिकाने पर भी…

Bihar Update News, Patna, Land For Job, CBI Raid : मंगलवार को रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स केस में देशभर के 9 ठिकानों पर CBI ने रेड मारी है। लालू यादव के करीबी RJD विधायक किरण देवी के ठिकानों पर छापेमारी की। आरा और पटना में एक साथ टीम ने कार्रवाई की है। आरा में अंगियांव स्थित उनके आवास पर करीब 6 बजे CBI की 8 सदस्यीय टीम पहुंची। टीम की सुरक्षा के लिए एक बस भर के CRPF जवान पहुंचे। किरण देवी बड़े बालू कारोबारी अरुण यादव की पत्नी हैं। इसके साथ ही नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में प्रेम चंद गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पहली बार एमएलए बनी है किरण देवी

गौरतलब है कि किरण देवी पहली बार विधायक बनी हैं। वह आरजेडी के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अरुण यादव की पत्नी हैं। उन्हें पिछले चुनाव में पहली बार आरजेडी ने टिकट दिया था। अंगियांव में अरुण यादव का आलिशान बंगला है, जहां सीबीआई की टीम पहुंची है।

Share this:

Latest Updates