Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Landslide : देखते ही देखते लैंडस्लाइड ने 3 मंजिला होटल को कर दिया ध्वस्त

Landslide : देखते ही देखते लैंडस्लाइड ने 3 मंजिला होटल को कर दिया ध्वस्त

Uttarakhand Update News, Rudraprayag, 3 Storey Hotel Destroyed Due To Landslide : उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बारिश का कहर जारी है। लैंडस्लाइड की चपेट में आने से लोगों के मकान होटल लॉज भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजा मामला रुद्रप्रयाग के रामपुर से सामने आ रहा है। यहां भूस्खलन के कारण 32 कमरों का एक तीन मंजिला होटल पालक झपकते ही ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई क्योंकि पहले ही होटल को खाली करवा दिया गया था।

आसपास के इलाके में मच गई अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक यह होटल 32 कमरों का था जो भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे पलक झपकते ही ये 32 कमरों का 3 मंजिला होटल जमींदोज हो गया, बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के गौरीकुंड हाइवे पर रामपुर में भूस्खलन की चपेट में यह होटल आ गया है, होटल टूटते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से 32 कमरों का 3 मंजिला होटल मिनटों में जमींदोज हो गया।

Share this:

Latest Updates