Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख

Jammu Kashmir news : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख दो अन्य आतंकवादियों के साथ मारा गया। विशेष सूचना के आधार पर केलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान मंगलवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आॅपरेशनल चीफ कमांडर शाहिद कुट्टे और उसके दो अन्य साथी आतंकवादी मारे गये हैं।

सूत्रों के मुताबिक शोपियां के चोटीपोरा हीरपोरा का निवासी शाहिद मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक था, जो 08 मार्च 2023 को आतंकी रैंक में शामिल हुआ था। वह कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा था। वह 08 अप्रैल 2024 को डेनिश रिसॉर्ट पर गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और ड्राइवर घायल हो गये थे। वह बेगबाग कुलगाम में भाजपा सरपंच और टीए कर्मी की हत्या में भी शामिल रहा था। दूसरे आतंकवादी की पहचान अदनान शफी डार पुत्र मोहम्मद शफी डार निवासी वंडुना मेलहोरा के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले शुकरू के जंगलों में सुरक्षा बलों को एक विशेष इनपुट मिलने के बाद शुकरू केलर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला करके 26 लोगों की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates