Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Latest news : दीपावली आज, सिर्फ दो घंटे ही छोड़े जा सकेंगे पटाखे

Latest news : दीपावली आज, सिर्फ दो घंटे ही छोड़े जा सकेंगे पटाखे

Ranchi Jharkhand news : राजधानी रांची सहित झारखंड में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दीपावली में पटाखे जलाने को लेकर समय निर्धारित किया है। इसके लिए गाइडलाइन जारी की गयी है। गाइडलाइन के अनुसार, दीपावली और गुरुपर्व के दिन रात आठ बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति है। साथ ही, लोगों को कम आवाज (125 डीबीए से कम) वाले पटाखे जलाने को कहा गया है। छठ पूजा में सुबह छह से आठ बजे तक पटाखे फोड़े जा सकेंगे। इसके अलावा क्रिसमस और नये साल में मध्य रात्रि 11:55 से 12:30 बजे तक आप पटाखे फोड़ सकेंगे।

राज्य प्रदूषण पर्षद ने दिया कोर्ट के आदेश का हवाला 

झारखंड राज्य प्रदूषण पर्षद ने एक दिसम्बर, 2020 को कोर्ट की ओर जारी आदेश का हवाला देते हुए दिशा-निर्देश जारी किया है। दिशा-निर्देश का उल्लंघन करनेवालों पर आईपीसी की धारा 188 एवं वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31 (ए) एवं अन्य अधिनियमों के तहत उचित कार्रवाई की जायेगी।

राजधानी रांची समेत देशभर में दीपोत्सव की धूम

राज्य की राजधानी रांची समेत देशभर में दीपोत्सव की धूम है। हर तरफ उत्साह, उमंग और हर्ष का वातावरण है। बाजार में लोगों की भीड़ है। घर-आंगन लाइटों से जगमगा रहे हैं। लोग घरों को आकर्षक लाइट से सजा रहे हैं।  इस बार दीये की बिक्री भी खूब हो रही है। हर चौक-चौराहे पर बर्तन, फूल, पटाखे, दीये और तेल बिक रहे हैं।

24 अक्टूबर को दीपावली

24 अक्टूबर को दीपावली है। रविवार शाम से ही पटाखे छूटने लगे हैं। लोग आज छोटी दीपावली बना रहे हैं। पटाखा जलाने के बाद बच्चे काफी उत्साहित हैं। आज त्रयोदशी तिथि है। इस दिन को खरीदारी के लिए भी शुभ माना जाता है। लोग बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक सामान, बाइक, कार सहित अन्य सामानों की भी खरीदारी जोर-शोर से कर रहे हैं।

दीपावली को लेकर बाजार गुलजार

दीपावली को लेकर राजधानी के रांची के कोकर, लालपुर, डोरंडा, हरमू, बरियातू, हिनू सहित अन्य इलाकों में रविवार सुबह से ही गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति भी खूब बिक रही है। एक से बढ़ कर एक आकर्षक मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। मिट्टी के अलावा धातु से बनीं मूर्तियां भी बिक रही हैं। इनकी कीमत न्यूनतम 150 से लेकर 2000 रुपये तक है। मिट्टी से बनीं मूर्तियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। राज्य के लगभग हर जिले में दीपावली को लेकर उत्साह और उमंग अपने पूरे उत्कर्ष पर है। सभी जगह लोग दिल खोल कर खरीदारी कर रहे हैं। बर्तन, फूल, पटाखे, दीये और तेल तो बिक ही रहे हैं, मिठाइयां भी खूब बिक रही हैं। कपड़ा दुकानदारों की भी पौ-बारह है।

Share this:

Latest Updates