Dhanbad news : भले ही धनबाद विधानसभा क्षेत्र से जिले के उद्योगपति और समाजसेवी एलबी सिंह को भाजपा का टिकट नहीं मिला, लेकिन इससे वह निराश नहीं हुए। इस प्रकरण को वह पीछे छोड़कर समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी का नतीजा है कि एलबी सिंह और उनके बड़े भाई कुंभनाथ सिंह धनबाद के सभी प्रमुख छठ घाटों पर नजर आए। हर एक छठ घाट पर इन दोनों भाइयों के बड़े-बड़े बैनर और कट आउट दिखे। मिली जानकारी के अनुसार एलबी सिंह और कुंभनाथ सिंह ने धनबाद के हर एक छठ घाट पर सजावट के साथ-साथ पूजा समितियां को आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि समितियां छठ पूजा में श्रद्धालुओं और ब्रतियों के लिए सुविधा की व्यवस्था कर सकें। बताया जा रहा है कि छठ के मौके पर एलबी सिंह और कुंभनाथ सिंह की ओर से हजारों साड़ियों के अलावा व्यापक पैमाने पर पूजा सामग्री का वितरण किया गया।








